NiCkkkDoN Three Star


 Number of posts : 410 Age : 33 I live in : india Warning : Donate : <form action="https://www.paypal.com/cgi-bin/webscr" method="post"><input type="hidden" name="cmd" value="_s-xclick"><input type="hidden" name="hosted_button_id" value="1336398"><input type="image" src="https://www.paypal.com/en_US/i/btn/btn_donateCC_LG_global.gif" border="0" name="submit" alt=""><img alt="" border="0" src="https://www.paypal.com/en_US/i/scr/pixel.gif" width="1" height="1"></form> Registration date : 2008-06-14
 | Subject: Terror attacks in Mumbai; 10 dead, several injured 2008-11-27, 02:18 | |
| मुंबई। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई बुधवार देर रात दक्षिण मुंबई में स्थित मशहूर होटलों के समीप एक ही समय पर हुई आठ श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों और गोलीबारी से दहल गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार केवल मुंबई के छ त्रपति शिवाजी टर्मिनस [सीएसटी] स्टेशन पर गोलीबारी में ही दस लोगों की मौत हो गई है। पुलिस महानिदेशक एएन रान ने कहा कि दो आतंकियों ने ओबेराय होटल में प्रवेश किया जहां गोलीबारी जारी है। दक्षिणी मुंबई में स्थित ताज होटल में आतंकियों की गोलीबारी में होटल के तीन कर्मचारी मारे गए जबकि डाकयार्ड रोड पर एक टैक्सी में हुए बम विस्फोट में भी तीन लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीएसटी में गोलीबारी में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। मुंबई जनरल रेलवे के पुलिस आयुक्त ए के शर्मा ने कहा कि एके 47 राइफल और ग्रेनेड से लैस कुछ आतंकी भीड़भाड़ वाले छात्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में प्रवेश कर गए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और हथगोले फेंके जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने हालांकि इस घटना का विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया। बहरहाल, उन्होंने कहा कि सीएसटी में हुई घटना में एक पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ संदिग्ध आतंकी आरक्षण काउंटर के बाहर से सीएसटी में प्रवेश कर गए और उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीएसटी के बाहर भी दो विस्फोट हुए जबकि रेलवे स्टेशन की इमारत के बाहर भी गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। गोलीबारी की खबर कोलाबा, नरीमन प्वायंट, छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन, पूर्व विक्टोरिया टर्मिनस के पास होने की खबरें प्राप्त हुई है। गोलीबारी अभी भी जारी है। ओबेराय होटल के पास भी गोलीबारी की खबरें प्राप्त हुई है जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं जिन्हें पुलिस वैन और एम्बुलेंस से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिणी दिल्ली के कामा अस्पताल के पास भी गोलीबारी की खबर है। उपनगरीय विले पार्ले के फ्लाइओवर पर एक टैक्सी में भी विस्फोट की खबरें मिली हैं। |
|
NiCkkkDoN Three Star


 Number of posts : 410 Age : 33 I live in : india Warning : Donate : <form action="https://www.paypal.com/cgi-bin/webscr" method="post"><input type="hidden" name="cmd" value="_s-xclick"><input type="hidden" name="hosted_button_id" value="1336398"><input type="image" src="https://www.paypal.com/en_US/i/btn/btn_donateCC_LG_global.gif" border="0" name="submit" alt=""><img alt="" border="0" src="https://www.paypal.com/en_US/i/scr/pixel.gif" width="1" height="1"></form> Registration date : 2008-06-14
 | Subject: Re: Terror attacks in Mumbai; 10 dead, several injured 2008-11-27, 02:22 | |
| बहरहाल, रेलवे अधिकारियों ने गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए ट्रेनों को सीएसटी रेलवे स्टेशन जाने से रोक दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सीएसटी में स्वचालित हथियारों से लैस दो लोगों को देखा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की और स्टेशन परिसर के अंदर चले गए। खबरों के अनुसार आतंकी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के बीच मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकियों के दो समूहों ने सीएसटी इलाके में प्रवेश किया जिसमें से एक स्टेशन के भीतर प्रवेश कर गया जबकि दूसरे ने स्टेशन के पास मेट्रो सिनेमा के बाहर ग्रेनेड फेंकना शुरू कर दिया। खबरों के अनुसार स्वाचालित हथियारों और ग्रेनेड से लैस दो व्यक्ति सीएसटी स्टेशन के भीतर मोर्चा संभाले हुए हैं। गोलीबारी जारी है। सैकड़ों की संख्या में लोग स्टेशन के बाहर जमा हैं। स्टेशन और परिसर को खाली करा लिया गया है। कोलाबा में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जबकि सीएसटी में कई लोग घायल हो गए। वहां दो सशस्त्र लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। कोलाबा मुंबई के सबसे व्यस्त और हाई प्रोफाइल इलाकों में से एक है जबकि सीएसटी सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है। उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मुम्बई में आतंकी हमले के सिलसिले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत की। मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। |
|
NiCkkkDoN Three Star


 Number of posts : 410 Age : 33 I live in : india Warning : Donate : <form action="https://www.paypal.com/cgi-bin/webscr" method="post"><input type="hidden" name="cmd" value="_s-xclick"><input type="hidden" name="hosted_button_id" value="1336398"><input type="image" src="https://www.paypal.com/en_US/i/btn/btn_donateCC_LG_global.gif" border="0" name="submit" alt=""><img alt="" border="0" src="https://www.paypal.com/en_US/i/scr/pixel.gif" width="1" height="1"></form> Registration date : 2008-06-14
 | Subject: Re: Terror attacks in Mumbai; 10 dead, several injured 2008-11-27, 02:24 | |
| इनमें से कुछ प्रमुख इलाके हैं-
ताज महल होटल – गेट वे ऑफ इंडिया सीएसटी रेलवे स्टेशन ओबेरॉय होटल मझगांव डॉकयार्ड कामा अस्पताल विले पार्ले लियोपोल्ड कैफे टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग मैट्रो सिनेमाघर
लोगों से घरों में रहने की अपील-
मुम्बई पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वर्तमान परिस्थियों को देखते हुए वे जहां हैं, वहीं रहें। पूरे शहर में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है। दक्षिण मुम्बई में सबसे ज्यादा दहशत- मुम्बई के दक्षिणी इलाके में सबसे अधिक नुकसान होने के समाचार हैं। यहां ओबेरॉय और ताज महल होटल के अंदर खुसकर हमला किया गया है। ओबेरॉय होटल में अभी भी फायरिंग जारी है।
टेलीविजन खबरों के अनुसार गोलीबारी अभी भी जारी है और घायलों में पांच विदेशी भी शामिल हैं। |
|
!!**Saniya**!! Five Star


 Number of posts : 3446 Age : 41 I live in : pakistan Warning : Donate : <form action="https://www.paypal.com/cgi-bin/webscr" method="post"><input type="hidden" name="cmd" value="_s-xclick"><input type="hidden" name="hosted_button_id" value="1336398"><input type="image" src="https://www.paypal.com/en_US/i/btn/btn_donateCC_LG_global.gif" border="0" name="submit" alt=""><img alt="" border="0" src="https://www.paypal.com/en_US/i/scr/pixel.gif" width="1" height="1"></form> Registration date : 2008-05-10
 | Subject: Re: Terror attacks in Mumbai; 10 dead, several injured 2008-11-27, 03:06 | |
| _________________  |
|
!!**Saniya**!! Five Star


 Number of posts : 3446 Age : 41 I live in : pakistan Warning : Donate : <form action="https://www.paypal.com/cgi-bin/webscr" method="post"><input type="hidden" name="cmd" value="_s-xclick"><input type="hidden" name="hosted_button_id" value="1336398"><input type="image" src="https://www.paypal.com/en_US/i/btn/btn_donateCC_LG_global.gif" border="0" name="submit" alt=""><img alt="" border="0" src="https://www.paypal.com/en_US/i/scr/pixel.gif" width="1" height="1"></form> Registration date : 2008-05-10
 | |
Sponsored content
 | Subject: Re: Terror attacks in Mumbai; 10 dead, several injured  | |
| |
|